आगरालीक्स …यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। रोडवेज बस और ईको कार की भीषण भिडंत के बीच चीख पुकार मच गई, यमुना एक्सप्रेस वे पर पडे खून से लथपथ घायलों को एसएन इमरजेंसी भेजा गया लेकिन तब तक छह की मौत हो चुकी थी।
फीरोजाबाद क्षेत्र का एक परिवार बुधवार को ईको कार से मथुरा व्रंदावन दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वे रात को ईको कार से फीरोजाबाद लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर मिढावली पर ईको कार में दिल्ली से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, खून से लथपथ घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
छह की मौत
हादसे में एक ही परिवार के विपिन, संदीप, सपना, मुनीश सहित छह की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को एसएन से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
टॉयलेट जाने के लिए रोकी थी ईको कार
बताया जा रहा है कि बुधवार रात को मथुरा में दर्शन करने के बाद ईको कार से एक ही परिवार के सभी लोग फीरोजाबाद लौट रहे थे। टॉयलेट जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर ईको कार खडी कर दी, इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर खडी ईको कार में टक्कर मार दी।
मार्च में हुए हादसे में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया, जर्मनी की युवती की फेसबुक से चार साल पहले कानपुर के युवक से दोस्ती हुई, युवक नाबालिग था, जर्मनी की युवती उससे शादी करना चाहती थी। उसने जर्मनी में हिंदी सीखी, युवक भी बालिग हो गया, दो साल बाद वह भारत आई और उसने आर्य समाज मंदिर में 2016 में शादी कर ली।
यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार रात को बल्देव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर से बाइक सवार जर्मन युवती लुइसा और कानुपर निवासी अभिजीत की मौत हो गई। वह बाइक से लुइसा के साथ दिल्ली उसके वीजा की अवधि बढवाने के लिए गया था और रात को वहां से लौट रहा था। अभिजीत आॅटो पार्ट कंपनी में सेल्समैन है। इंस्पेक्टर पर्यटन थाना आरबी पांडेय के अनुसार लुइसा की हादसे में मौत के बारे में जर्मनी दूतावास को अवगत करा दिया है। वहीं, कानपुर से अभिजीत के परिजन आ गए हैं। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Leave a comment