आगरालीक्स…. आगरा की तीन जूता ईकाईयों पर आयकर विभाग की कार्रवाई। आयकर विभाग की कई टीमें जांच में जुटी।
आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ शनिवार को तीन जूता ईकाईयों पर कार्रवाई की। नाई की मंडी, हींग की मंडी में आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
आयकर विभाग की टीम में आस पास के जिलों के अधिकारी भी शामिल हैं। जूता ईकाईयों के साथ ही उनके कार्यालय पर टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं।