आगरालीक्स…आगरा के 47 डिग्री सेल्सियस गर्मी में बेहाल पशु पक्षियों को भी बचाना है. संकल्प लेकर लोगों को मिट्टी की कुण्डली और बीज दाने का किया वितरण
आगरा मे लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और गर्मी के साथ ही पानी की जरूरत सबसे अधिक पड़ती है। इंसान हो या फिर पशु पक्षी पानी सभी के लिए बेहद जरूरी है।इंसान अपनी जरूरत के हिसाब से व्यवस्था कर लेता है पर बेजुबान पशु पक्षी दूसरों पर ही निर्भर होते हैं।पक्षियों को पानी के लिए शनिवार को श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी ने आवास विकास में आमजन को मिट्टी के कुण्डली (सकोरे) और दाना बीज निःशुल्क वितरित किए। शुरुआत मुख्य अतिथि इंदिरा शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, संजू शर्मा पूर्व पार्षद, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास भारद्वाज अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मिट्टी के कुंडली और दाने का वितरण करने का मकसद पशु पक्षियों की भूख प्यास मिटाना है दो बूंद की आस में मरना जाए प्यास से ताकि,इस45 डिग्री के तामपान में इन बेजुबान पशु पक्षियों को दाना-पानी मिल सके।
युवा अध्यक्ष पंडित नकुल सारस्वत ने कहा कि प्रकृति प्रेमियो को इन कुंडली में दाना-पानी रखने की व्यवस्था करने का संकल्प लिया है।पक्षी भी मानव जीवन के प्रमुख सहयोगी हैं इसलिए उनका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है।सभी का धन्यवाद संरक्षक आलोक कुलश्रेष्ठ,दिलीप सिंह,मनीष कुमार सिंह(चचे)ने दिया।इस अवसर पर गब्बर राजपूत,अरुण श्रीवास्तव,नवीन खुबानी,कुसुम सक्सेना,गीता यादव, काजल,शंकर लाल,दीपक,शालिनी आदि मौजूद रहे।