आगरालीक्स…आगरा में आज का तापमान भी 47 डिग्री सेल्सियस के करीब. रेड अलर्ट…रात को भी गर्म हवाएं…
आगरा के लोग पिछले करीब 15 दिन से प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं. आगरा में गर्मी का आलम ये है कि पिछले कई दिनों से तो आगरा उत्तर प्रदेश के साथ एनसीआर में भी सबसे अधिक गर्म शहर बना हुआ है. आगरा में मौसम विभाग ने हीट वेव्स का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. गर्मी के कारण लोगों का हाल बहुत बुरा है. दिन में बाहर निकलने पर शरीर झुलस रहा है. रात को भी गर्म हवाएं चल रही हैं. आज तो सुबह 6 बजे से ही गर्मी महसूस हो रही थी.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है तो वहीं रात का तापमान भी 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आगरा को इस प्रचंड गर्मी से राहत के आसार नहीं है. यह सप्ताह पूरा भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/05/24) 46.6
Departure from Normal(oC) 4.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/05/24) 30.4
Departure from Normal(oC) 4.9