Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Your car parked in the sun is dangerous, take care like this…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Your car parked in the sun is dangerous, take care like this…#agranews

170

आगरालीक्स…जरूरत की खबर, आगरा का तापमान 47°C तो धूप में खड़ी आपकी कार का टेम्परेचर 70°C…अपनी कार को आग का गोला बनने से ऐसे बचाएं…

हाल ही में आगरा के भावना क्लार्क के पास रेलवे ओवर ब्रिज एक चलती कार में अचानक आग लग गई. आग ने पल भर में ही पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. समय रहते कार के अंदर सवार युवक व युवतियों की तो जान बच गई लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. कार में लगी इस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया, लेकिन क्या आपको पता है कि धूप में खड़ी आपकी कार भी आग का गोला है.

आगरा सहित देश के कई राज्य और शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हीट वेव्स का रेड अलर्ट जारी हो गया है. आगरा का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इस प्रचंड गर्मी में आपकी अपनी कार अगर धूप में खड़ी है तो उस कार के अंदर का टेंपरेचर 70 डिग्री सेल्सिसय तक पहुंच जाता है. ऐसे में अगर आपकी कार दिनभर धूप में खड़ी रहती है तो यह न तो कार के लिए ठीक है और न ही आपकी हेल्थ के लिए. इसलिए इस प्रचंड गर्मी में अपनी कार का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है.

ऐसे गर्मी में अपनी कार को कर सकते हैं मैंटेन

  1. नई गाड़ियों में तो कूलिंग अच्छी होती है लेकिन जैसे—जैसे गाड़ियां पुरानी होती जाती हैं ओर न पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो कूलिंग भी घट जाती हे. गर्मियों में कार में एयर कंडीशन सबसे जरूरी होता है. अगर यह ठीक नहीं है तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इसकी सर्विस कराना बेहद जरूरी है.
  2. कार का इंजन उसका हार्ट होता है लेकिन गर्मी में गाड़ी का इंजन जल्दी गर्म हो जाता है. ऐसे में इसे गर्म होने से बचाने के लिए प्रॉपर मेंटेनेंस की जरूरत होती है. अगर कार में कूलेंट ठीक से काम नहीं कर रहा है ओर इंजन आयल कम या पुराना है तो ह इंजन के लिए खतरनाक हो सकता है. ओवरहीट की वजह से इंजन के सीज होने का भी खतरा रहता है.
  3. हीट कंडीशन में कई बार टायर फटने की भी घटनाएं हो जाती हैं. इसलिए टायर समय समय पर टायर प्रेशर को चेक करते रहना चाहिए. आजकल कई कारों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया जा रहा है.

ये उपाय भी कर सकते हैं.

  1. धूप में खड़ी कार को सबसे पहले ड्राइवर साइड का गेट खोलिए और इग्निशन आन करके पैसेंजर साइड की विंडो भी खोल दीजिए. इसके बाद ड्राइवर साइड के गेट को पंखे की तरह हिलाइए, ऐसा करने से गाड़ी के अंदर की हवा सर्कुलेट होकर जल्दी बाहर निकल जाएगी.
  2. कार में बैठने सेपहले चारों गेट और डिग्गी ओपन कर दें. इसके बाद एीस को फुल पर आन कर दें. इससे कार के अंदर की गर्म हवा सर्कुलेट होना शुरू हो जाएगी. 2 से 5 मिन बाद कार के सभी दरवाजे और आप कार के केबिन को ठंडा पाएंगे.
  3. अगर टाइम नहीं है तो गार को कुछ दूरी तक चारों विंडो खोलकर चलाइए. अंदर की सारी गर्म हवा बाहर निकल जाएगी. जितनी जल्दी गर्म हवा बाहर निकलेगी उतना ही जल्दी ऐसी केबिन को ठंडा कर देगा.
  4. कार में अगर आटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल है तो उसे आटो मोड पर रखें. इससे एयर फ्लो अपने आप मेंटेन रहता है और एसी कार के अंदर के टेम्परेचर के हिसाब से कूलिंग करता है.
  5. आटो एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी के दिनों मे जितना हो सके कार को हमेशा छांव में ही खड़ी करें. इससे केबिन के अंदर का टेम्परेचर बाहर के मुकाबले 10 से 15 डिग्री कम हो जाएगा. अगर गाड़ी धूप में खड़ी करना पड़ जातए तो कभी भी सीधे एंट्री नहीं करना चाहिए. कार के सारे दरवाजे खोलकर थोड़ा इंतजार कीजिए ताकि अंदर की हीट कम हो जाए.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!