आगरालीक्स..आईपीएल-2024- में आज क्वालीफायर–1 मुकाबला केकेआर व एसएचआर के बीच। आपकी पसंदीदा टीम कौन है। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में
हारने वाली टीम को मिलेगा एक और मौका
आईपीएल में आज केकेआर और एसएचआर के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों में से जीतने वाली टीम 26 मई को सीधे चेन्नई में फाइनल मुकाबला खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा, वह एलिमिनेटर क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिडेगी, जो राजस्थान और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। क्वालीफायर-2 की विजेता फाइनल में क्वालीफायर1 की विजेता से भिड़ेगी।