Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Rashifal 23 May 2024: These five zodiac signs will be blessed by Lord Vishnu on Vaishakh Purnima
अध्यात्म

Rashifal 23 May 2024: These five zodiac signs will be blessed by Lord Vishnu on Vaishakh Purnima

147

आगरालीक्स…वैशाख पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग. इन पांच राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा. कारोबार, करियर में पाएंगे जबर्दस्त सफलता पढ़ें 23 मई 2024 का राशिफल

मेष— इस राशि के लोगों के लिए दिन सम्मान से भरा होगा और हर कार्य में सफलता से पूर्ण होने पर मन प्रसन्न रहेगा. कारोबार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है और आफिस में भी आपके लिए सम्मान प्राप्ति के योग हैं. आपका अटका हुआ काम पूर्ण होगा.

वृष — इस राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है और कारोबार में कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. कहीं यात्रा पर जाने से आपका मन प्रसन्न होगा. किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी और स्थान परिवर्तन के शुभ योग बन रहे हैं. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.

मिथुन — मिथुन राशि के लोगों के लिए यह दिन क्रिएटिविटी से भरा होगा और कोई रुका कार्य पूरा करने में दूसरों से मदद मिलेगी. आफिस में आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा. जो काम आपको सबसे ज्यादा पसंद है, आज वहीं करने को मिलेगा. दिमाग में कुछ नई योजनाएं रहेंगी.

कर्क —इस राशि के लोगों के लिए यह दिन करियर के मामले में सफलता से भरा होगा. आप जो भी काम मेहनत के साथ करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. आफिस में आपके लिए अच्छा माहौल रहेगा. सार्वजनिक समारोह में जाने के अवसर मिलेंगे जिससे मन प्रसन्न होगा.

सिंह — इस राशि के लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगा और आपको कुछ जरूरी कार्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन उनको सफलता नहंी मिलेगी. रात का वक्त फायदे में बीतेगा. धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं.

कन्या — इस राशि के लोगों को भी करियर के मामले में लाभ होगा और बेहतर होगा कि आज का दिन सावधानी और संयम के साथ बिताएं. आसपास के लोगों से सावधान रहें और बिना वजह के विवाद में न पड़ें. अपने भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें.

तुला — इस राशि के लिए दिन प्रभावशाली होगा और हर मामले में लाभ होने के योग हैं. कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और आपको नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के योग हैं. जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं.

वृश्चिक — आर्थिक मामलों में लाभ होगा. दिन काफी मजबूत है. परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद मिलेगा. नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा. काम में नई जान आएगी. धन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं.

धनु— इस राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा. बस आपको थोड़ी सी सतर्कता से काम करने की जरूरत है. बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको बड़ा लाभ होगा. किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है. बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और फालतू की बातों से बचें.

मकर — इस राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और पार्टनरशिप में बिजनेस करने से सफलता मिलेगी. मुनाफा अच्छा होने से आपका काम अच्छा चलेगा और काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें. सेहत का ध्यान रखें.

कुंभ — इस राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको मौसम में हो रहे बदलाव से सावधान रहने की जरूरत है. खान पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें. व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा. जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें.

मीन — इस राशि के लोगों के लिए दिन लाभकारक रहेगा. व्यापार में जोखिम उठाने से आपको लाभ होगा. परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर सही यिका जा सकता है. अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी आपको अभी तक कमी रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 4 September 2026

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर इन राशि वाले जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 3 September 2026

आगरालीक्स….03 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Janmashtami 2026: Complete details regarding the Rohini Nakshatra and the auspicious timing for the celebration of Lord Krishna’s birth

आगरालीक्स…जन्माष्टमी 4 सितंबर को. इस बार द्वापर युग जैसे योग में मनाया...

अध्यात्म

Maa Yogmaya Jayanti will be celebrated on September 4, coinciding with Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स….4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ मनाई जाएगी माँ योगमाया...

error: Content is protected !!