आगरालीक्स…आगरा में और अधिक भीषण गर्मी का अलर्ट. अगले पांच दिन सबसे गर्म दिन और सबसे गर्म रात हो सकती है. जानें आज का तापमान
आगरा में इस समय लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. मई की शुरुआत से ही आगरा का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. बीच में कई दिनों तक तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने एक बार फिर से आगरा में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया हुआ है. आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिन सबसे गर्म दिन और सबसे गर्म रात हो सकती है. तापमान फिर से 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/05/24) 41.2
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/05/24) 28.5
Departure from Normal(oC) 2.1
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
25-May 32.0 46.0 Heat Wave and warm night
26-May 32.0 46.0 Heat Wave and warm night
27-May 31.0 45.0 Heat Wave
28-May 30.0 45.0 Heat Wave