आगरालीक्स…आगरा के मठाधीश योगी चैतन्यनाथ की हुई थी हत्या! मौत के एक हफ्ते बाद समाधि से निकाला था शव. चौंकाने वाली आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट …देखें वीडियो
मामला सदर थाना क्षेत्र के नामनेर स्थित लालनाथ समाधि मठ का है. यहां नाथ संप्रदाय के लालनाथ समाधि मठ के मठाधीश योगी चैतन्यनाथ की मौत के मामले में चौंकाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. चैतन्यनाथ की मौत के बाद उन्हें समाधि दे दी गई थी लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी जिससे समाधि के एक सप्ताह बाद चैतन्यनाथ का शव समाधि से पुलिस ने निकाला था और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.
घरवालों की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने पोस्टमार्टम के आदेश दिए थे. 21 मई को समाधि से शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अब जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है वो चौंकाने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने से और अधिक खून बह जाने से उनकी मौत की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट के बाद मामला गरमा गया है. पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच करेगी.