आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस के सामने युवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी, 10 मिनट तक 20 राउंड ताबडतोड फायरिंग कर सात आठ युवक फरार हो गए। कारोबारी की हत्या से आक्रोश है।

आगरा के यमुना पार में नगला रामबल निवासी युवा कारोबारी सुनील यादव 35 का प्रोपर्टी का काम है, कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मार्केट में शराब का ठेका और ढाबा है। सुनील यादव ढाबे पर बैठा हुआ था, शुक्रवार रात 11 बजे बाइक पर तीन चार युवक पहुंचे, वे शराब पीने लगा, सुनील ने विरोध किया तो विवाद हो गया। वहां यूपी 100 की मोबाइल वैन खडी हुई थी, विवाद के बाद बाइक सवार युवक चले गए।
आते ही ताबडतोड फायरिंग
कुछ देर बाद बाइक सवार युवक अपने साथियों के साथ ढाबे पर पहुंचे, वहां सुनील यादव बैठा हुआ था। युवकों ने आते ही ताबडतोड फायरिंग कर दी, कारोबारी को गोलियों से भूनने के बाद भी युवक फायरिंग करते रहे, ढाबे पर बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई, कई राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। 10 मिनट बाद युवक फरार हो गए, कारोबारी को लेकर परिजन दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, यहां से उसे एसएन रेफर कर दिया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
पुलिस के सामने हत्या के आरोप
परिजनों का आरोप है कि जिस समय युवकों ने कारोबारी को गोली मारी, उस समय पुलिस वहां थी, इसके बाद भी कारोबारी की जान नहीं बचाई जा सकी। रात को पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए शव भेज दिया गया।
कालिंदी विहार में फैली दहशत
दुस्साहसिक वारदात से कालिंदी विहार में दहशत फैल गई, कई राउंड फायरिंग के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकले, पिछले कुछ समय से कालिंदी विहार में वारदात हो रही हैं, पुलिस रोकथाम में नाकाम रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
Leave a comment