आगरालीक्स…. (वीडियो न्यूज)… आगरा की दो बहनें, मौत के चार दिन बाद चला पता। एक नवोदय विद्यालय में नर्स रही तो दूसरी दिल्ली से आगरा आकर रहने लगी। पोस्टमार्टम से खुलेंगे कई राज।
आगरा के अर्जुन नगर स्थित राम वाटिका स्थित कोठी में प्रथम तल पर मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली 62 साल की मधुमिता वर्ष 2004 से रह रहीं थी, 2018 में उनकी बड़ी बहन 65 साल की ऋतु बसू दिल्ली से आगरा आ गईं थी। दोनों अविवाहित थी, चार बहनों में से एक बहन नंदिता कानपुर में रहती हैं तो दूसरी हैदराबाद में। कानपुर में रह रही बहन दोनों का खर्चा उठा रहीं थी।
चार दिन पहले मौत की आशंका
मकान का भूतल सुनील जैन ने खरीद लिया था लेकिन वे रहते नहीं थे। प्रथम तल पर दोनों बहनें रहती थी। चार दिन से दूधिया हर रोज उनके गेट पर आवाज लगाता था लेकिन दरवाजा न खुलने पर लौट जाता था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सुनील को बताया, वे मकान पर पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। भूतल का हिस्सा सुनील के पास था इसलिए एक चाबी उनके पास रहती थी। उन्होंने गेट खोला तो प्रथम तल से दुर्गंध आ रही थी, गेट बंद था। वे पुलिस चौकी पहुंच गए, पुलिस को साथ लेकर पहुंचे, इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में बड़ी बहन ऋतु का शव बेड पर छोटी बहन मधुमिता का शव सोफे पर पड़ा हुआ था। चार दिन पहले मौत होने की आशंका है।
नवोदय विद्यालय में नर्स थी मधुमिता
पुलिस जांच में सामने आया है मधुमिता नवोदय विद्यालय में नर्स थी, 2004 से आगरा में रह रहीं थी। बड़ी बहन भी आगरा आ गईं थी और मधुमिता उनकी देखरेख कर रही थी। कानपुर की रहने वाली उनकी बहन नंदिता भी आगरा आ गईं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार रात 10 बजे छोटी बहन मधुमिता से बात हुई थी, उन्होंने बताया था कि बड़ी बहन ऋतु की तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद नंदिता ने फोन किया लेकिन नहीं उठा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।