आगरालीक्स… सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, आगरा के कान्वेंट स्कूलों में रिकॉर्ड 10 सीजीपीए से छात्र पास हुए हैं, इसमें होम एग्जाम देने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा है।

शनिवार दोपहर में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया। सीबीएसई द्वारा मार्च 2017 में आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल बेस्ड परीक्षा में 7,81,463 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें 4,73,339 छात्र और 3,08,124 छात्राएं थीं। बोर्ड बेस्ड परीक्षा में कुल 8,86,506 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें 5,15,891 छात्र और 3,70,615 छात्राएं थीं।
आगरा में 10 सीजीपीए लेने वाले छात्र
आगरा के डॉक्टर दंपति के बेटे व दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ मित्तल के 10 सीजीपीए आए हैं, पार्थ मित्तल पढाई के साथ स्पोटृर्स में भी कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। पार्थ ने बताया कि तीन से चार घंटे की पढाई और क्लास में एकाग्रता से पढने पर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। उनके पिता डॉ आलोक मित्तल आईएमए के कोषाध्यक्ष हैं और मां डॉ सुरभि मित्तल एसएन के कैंसर विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
28 मई को सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट हुआ घोषित
सीबीएसई 12 वीं के रिजल्ट में आगरा मंडल में कालिंदी ने 99 फीसद अंकों के साथ टॉप किया है। टॉपर्स ने की छह से सात घंटे पढाई, टॉपर्स कुछ अलग हट कर करना चाहते हैं।
मथुरा के रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा कालिंदी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ आगरा रीजन में टॉप किया है। आगरा के सिंपकिंस पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी गौतम 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। उनके पिता राजेंद्र बाबू वर्तमान में जालौन के जिला विद्यालय निरीक्षक हैं। इससे पहले वे आगरा में भी शिक्षा विभाग में अधिकारी रहे हैं। आगरा के आलसेंट स्कूल के छात्र रवि गुप्ता 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
फिरोजाबाद में टाइनी टॉट्स इंटर कालेज के छात्र सचिन भारद्वाज ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल के हर्षित कौशिक 95.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
मैनपुरी में बेबर के आयुष गुप्ता ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इनके 96.8 प्रतिशत अंक हैं। कासगंज के छात्र घनेंद्र कुमार 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
Leave a comment