Monday , 9 November 2026
Home आगरा Agra News: Another big park is getting ready in Agra. Along with the open gym, there will also be swings and pathways for children…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Another big park is getting ready in Agra. Along with the open gym, there will also be swings and pathways for children…#agranews

379

आगरालीक्स…आगरा में एक और बड़ा पार्क हो रहा तैयार. ओपन जिम के साथ बच्चों के लिए झूले और पाथ वे भी होगा…ये सुविधाएं भी मिलेंगी

आगरा में पालीवाल पार्क, शाहजहां पार्क, आवास विकास स्थित सेंट्रल पार्क, कमला नगर स्थित जनक पार्क, सदर स्थित कंपनी गार्डन, ताजनगरी स्थित जोनल पार्क के अलावा एक और बड़ा पार्क तैयार होने जा रहा है. जल्द ही इस पार्क को विकसित किया जाएगा और लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी. नगर निगम की ओर से यमुना किनारा रोड हाथीघाट का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. इस पर नगर निगम करोडों रुपये का व्यय कर रहा है. सौंदर्यीकरण कार्य को पूरा करने के लिए जून तक का लक्ष्य तय किया गया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता सिविल एवं नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी बीएल गुप्ता ने बताया कि हाथी घाट के सौंदर्यीकरण पर लगभग 2.19 करोड़ रुपये का व्यय होने की संभावना है. सौंदर्यीकरण के दौरान यमुना के घाट पर एक कच्चा ट्रैक पाथ वे और पार्क के चारों ओर बाउंड्रीवाल भी बनाई जाएगी. चिल्ड्रन प्ले एरिया में घास, ओपन जिम,हाथियों के स्क्रल्पचर¬और लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाई जा रही हैं. इसके अलावा बागवानी और वृक्षारोपण कराया जाएगा. प्लांटेशन करते इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि ऐसे पौधों का रोपण किया जाए जो वहां सरवाइव कर पाएं। इसमें छोटे – छोटे सजावटी पौधे भी रहेंगे. रात को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए दो हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी.

घाटों के आसपास वेंडर जोन भी होगा
अधिशासी अभियंता आर के सिंह ने बताया कि घाटों के आसपास ही वेंडर जोन भी बनाया जा रहा है. वेंडर जोन में चौदह दुकानों का निर्माण किया जा रहा है. ये दुकानें यहां पर फूलमाला आदि बेचने वाले दुकानदारों को ही दी जाएंगी. इससे जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं फूल माला के लिए यहां आने वाले लोगों को इधर उधर नहीं भागना होगा.

गंगा की तर्ज पर बनेगा आरती स्थल
हरिद्वार हरि की पैड़ी पर रोजाना होने वाली आरती की तर्ज पर यमुना के हाथीघाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण के तहत यहां पर यमुना आरती स्थल का निर्माण भी किया जा रहा है. जहां पर लोग यमुना आरती का लाभ उठा सकेंगे.

यमुना के हाथी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. गुणवत्ता पर विषेष ध्यान दिया जा रहा है. पार्क के विकसित होने के बाद नगर के लोग यहां आकर यमुना की नैसर्गिक सुंदरता निहारने के साथ ही यमुना आरती में शामिल होकर आध्यात्कि सुख भी प्राप्त कर सकेंगें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Over 100 varieties of vegetables available in the market in Agra for Annakoot..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अन्नकूट के लिए मंडी में 100 से अधिक सब्जियों की...

आगरा

Agra News: Crowds of devotees gathered at the Khatu Shyam temple in Jeoni Mandi, Agra

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी रही...

आगरा

Agra News: AQI in the Sanjay Place has reached the ‘hazardous’ category. Find out what the AQI level is near your area..

आगरालीक्स...आगरा के संजय प्लेस इलाके की हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंची. जानिए...

आगरा

Agra News: Agra Police seize ganja worth 25 lakh; three smugglers arrested from Yamuna Kinara Road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़ा 25 लाख का गांजा. यमुना किनारा रोड से...

error: Content is protected !!