Friday , 4 September 2026
Home आगरा Fatehpur Sikari Lok Sabha Seat: Congress Candidate Ramnath Sikarwar appeal for supporters, Video….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Fatehpur Sikari Lok Sabha Seat: Congress Candidate Ramnath Sikarwar appeal for supporters, Video….#agranews

293

आगरालीक्स…आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट फिर चर्चा में. कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के वीडियो ने फिर बढ़ाई सरगर्मी…देखें वीडियो

आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट इस बार पूरे लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में रही है. भाजपा ने इस सीट पर अपने वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस—सपा गठबंधन से कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार अपना प्रत्याशी चुना. बसपा ने रामनिवास शर्मा ने चुनाव लड़ा है. इस सीट पर तीसरे चरण में मतदान हो चुका है लेकिन चुनाव से पहले और चुनाव के बाद यह सीट लोगों की जुबान पर सबसे ज्यादा रही है. इसका कारण इस सीट पर इस बार जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है.

जीत के दावे
आगरा सहित फतेहपुर सीकरी के अधिकतर लोगों का मानना है कि वर्तमान सांसद और इस बार भी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए इस सीट पर जीतना उतना आसान नहीं होगा जितना पहले हो चुका है. कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने उन्हें जोरदार मुकाबला दिया है. जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा यह तो 4 जून को मतगणना के बाद साफ हो जाएगा लेकिन दोनों ही प्रत्याशी राजकुमार चाहर और रामनाथ सिकरवार अपनी—अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.

प्रशासन ने दिया आश्वासन, फिर भी रखेंगे नजर: सिकरवार
4 जून को मतगणना से पहले कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें निष्पक्ष मतगणना का आश्वासन दिया है, इससे वह संतुष्ट हैं लेकिन फिर भी निगरानी तो रखनी ही होगी. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा है कि उनकी जीत पक्की है लेकिन फिर भी चौकसी नजर रखना हमारी जिम्मेदारी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!