आगरालीक्स …आगरा में केमिकल कारोबारी की उनकी पत्नी के सामने लूट के बाद हत्या में आठ के खिलाफ आरोप पत्र, पुलिस ने जुटाए फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य।
आगरा में एक अप्रैल को सुल्तानगंज पुलिया पालीवाल पार्क मार्ग स्थित दिलीप गुप्ता की लूट के बाद हत्या कर दी थी, विरोध करने पर उनकी पत्नी लता गुप्ता को घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कारोबारी के पुराने नौकर लोकेश और उसके साथियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था, उनसे लूटा गया सामान भी बरामद किया गया था। ( Agra’s Chemical Businessman murder case )
आठ के खिलाफ आरोप पत्र, एक अभी भी फरार
इस मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात में नौकर लोकेश, कासिम, सालिम, राजू और आशु शामिल थे। लूटा माल छिपाने के लिए कासिम के पिता गुलाब, भाई रमजानी और जीजा अबरार को भी जेल भेजा था। इस तरह आठ के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया गया है, इसमें से आशु फरार है।
50 से अधिक सीसीटीवी में मिले फुटेज
पुलिस ने हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं। 50 से अधिक सीसीटीवी में हत्याकांड के आरोपियों के फोटो हैं, उनके फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं।