आगरालीक्स…. मोदी 3.0 सरकार बनते ही शेयर मार्केट आल टाइम हाई पर खुला, सेंसेक्स ने छुआ 77000 का आंकड़ा।
देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के बनने से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आया। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 242.05 प्वाइंट यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 76935.41 पर पहुंच गया, कुछ देर बाद ही सेंसेक्स ने 77000 का आंकड़ा छू लिया।
वहीं, एनएसई निफ्टी 29 अंक की बढ1त के साथ खुला और 23319.15 तक पहुंच गया।
मुनाफे वाले शेयर
पावर ग्रिड कॉर्प, अदानी पोर्ट एंड सेज, श्रीराम फाइनेंस, कोल इंडिया, बजाज आटो
इन्हें हुआ नुकसान
महिंद्रा, इन्फोसिस, हिंडेलको इंडस्ट्रीज, डॉ. रेडीज