आगरालीक्स…आगरा के नौसैनिक को कोच्चि नेबल बेस से किया अरेस्ट. छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या का है आरोप…फ्लाइट से लाया गया आगरा
आगरा में दहेज हत्या में फंसे एक नौसेनिक को केरल के एर्नाकुलम स्थित कोच्चि के नेबल बेस से अरेस्ट किया गया है. ट्रांजिट रिमांड पर उसे वायुयान द्वारा आगरा लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया. नौसैनिक पर दहेज के लालच में पत्नी को छत से धक्का देकर हत्या का आरोप है.
ये है पूरा मामला
शहगंज के दौरेठा स्थित मुरली विहार में नौसैनिक पंकज रहता है. फरवरी 2023 में इसकी शादी हुई और सात महीने बाद इसकी पतनी की मौत हो गई. 7 सितंबर 2023 को पत्नी के भाई ने पंकज पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया. आरोप है कि उसकी बहन की हत्या दहेज के लालच में छत से धक्का देकर की गई थी.
वारदात के बाद पंकज केरल चला गया. वह कोच्चि नेबल बेस में तैनात था. आठ महीने से फरार चल रहे पंकज की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की. इसके बाद बीते मंगलवार को शाहगंज पुलिस गिरफ्तारी के लिए केरल के एर्नाकुलम शहर पहुंची. यहां हार्बर पुलिस की मदद से कोच्चि नेबल बेस से आरोपी पंकज को अरेस्ट किया गया. कोच्चि में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिल गई जिसके बाद कोच्चि से फ्लाई से दिल्ली होते हुए आरोपी को आगरा लाया गया.