Saturday , 12 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Now no construction work will be done within the 5.65 acre perimeter of Banke Bihari Temple in Vrindavan…#mathuranews
टॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

Now no construction work will be done within the 5.65 acre perimeter of Banke Bihari Temple in Vrindavan…#mathuranews

266

आगरालीक्स….वृंदावन में अब बांकेबिहारी मंदिर की 5.65 एकड़ की परिधि में नहीं होगा कोई निर्माण कार्य. कॉरिडोर निर्माण के लिए किया गया अहम फैसला

वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रशासन ने अहम फैसला लिया है. तय किया गया है कि अभी बांकेबिहारी मंदिर की 5.65 एकड़ की परिधि में किसी भी प्रकार के कोई नय निर्माण कार्य नहीं किए जाएं. न तो सरकारी निर्माण कार्य होगा और न ही निजी निर्माण कार्य. मंडलायुक्त और डीएम के बीच हुई वार्ता के बाद इस पर सहमति बनी है. इसके पीछे मंशा यह है कि कॉरिडोर निर्माण के दौरान फिर से तोड़ने से बचने के लिए नए निर्माण न किए जाएं.

5.65 एकड़ में प्रस्तावित है श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर
वृंदावन में श्री बांकेबिहारी कॉरिडोर 5.65 एकड़ परिधि में प्रस्तावित है. हाईकोर्ट ने इसके निर्माण का रासता साफ कर दिया है. राज्य सरकार भी इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पास कर चुकी है. अभी तक चुनाव आचार संहिता के चलते इस पर कोई काम नहीं हो पाया लेकिन अब आचार संहिता हट चुकी है. ऐसे में प्रशासन इसको लेकर अलर्ट है. हालांकि अभी भी शासन की निर्माण संबंधी गाइडलाइंस का इंतजार है.

जानें कैसा होगा बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर
बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर 5.65 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है. मंदिर तक पहुंचने के तीन रासते होंगे. यमुना की ओर से जो रास्ता आएगा वो 2100 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा. इस रास्ते में आने वालों के लिए कॉरिडोर को दो हिस्सों में डेबलप किया जाएगा. एक निचला हिस्सा होगा और दूसरा उससे करीब 3.5 मीटर ऊपर होगा, जिस पर जाने के लिए रैंप बनाया जाएगा. दोनों ही हिस्सों में जूता घर, सामान घर, प्रसाधन और पेयजन सुविधा, शिशु देखभाल कक्ष, चिकित्सा कक्ष, वीआईपी कक्ष और तीर्थयात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनाया जाएगा. कॉरिडोर में करीब 800 वर्गमीटर क्षेत्र में पूजा की दुकानें बनाई जाएंगी. कॉरिडोर बनाने के लिए जिन दुकानों को तोड़ा जाएगा, उन दुकानदारों को यहां पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी.

37 हजार वर्गमीटर में पार्किंग
यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 हजार वर्गमीअर में बांकेबिहारी ब्रज पार्किंग तैयार की जाएगी. यहां करीब 1550 वाहन एक बार में खड़े किए जा सकेंगे. पैदल जाने के लिए बांके बिहारी मंदिर के सामने और देवराहा बाबा घाट पर छोटे पुल भी बनाए जाएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh is visiting Agra on Sunday, September 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार 13 सितंबर को आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. ताजनगरी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The trend of creating 1980s-style images using Artificial Intelligence (AI) is rapidly gaining popularity in Agra.

आगरालीक्स…AI की टाइम मशीन से 80’s में पहुंचे आगरा के लोग, आम...

मथुरा

Radha Ashtami 2026: Radharani’s Prakatyotsav will be celebrated in Barsana on September 19; preparations have begun…#mathuranews

मथुरालीक्स…कान्हा के बाद अब राधा रानी के जन्मोत्सव की तैयारियां. बरसाना में...

मथुरा

Anupriya Nagar, producer of the film Hanuman Ansh, arrived in Vrindavan. She met Saint Premanand Ji and received the ‘Ramayani Samman’

मथुरालीक्स…वृंदावन पहुंची फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर. संत प्रेमानंद जी...

error: Content is protected !!