आगरालीक्स… आगरा में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता फेलोशिप परीक्षा नेट जेआरएफ आज पांच केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एनटीए द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट जेआरएफ परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में करीब पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पाली में परीक्षा होगी। ( UGC NET 2024 at five center in Agra)
150 प्रश्नों के देने होंगे जवाब
नेट जेआरएफ परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से 50 प्रश्न टीचिंग और रिसर्च एप्टीटयूट पर आधारित होंगे। जबकि 100 प्रश्न संबंधित विषय से जुड़े होंगे, दोनों पेपर के बीच कोई अंतराल नहीं होगा। सुबह की पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी, परीक्षार्थियों को सुबह 7.30 बजे प्रवेश दिया जाएगा।