आगरालीक्स…. आगरा के एक रिसोर्ट में पूल पार्टी में जमकर मारपीट, कपड़े फाड़े, अभद्रता का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के दयालबाग स्थित रिसोर्ट में कमला नगर का रहने वाला परिवार पूल पार्टी करने के लिए पहुंचा। उनके साथ महिलाएं और बच्चे भी थे। रिसोर्ट में कुछ युवक भी पूल पार्टी कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। महिलाएं बीच में आईं तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। ( Ruckus in pool party in resort in Agra)
पूल पार्टी में चले लात घूसे
रिसोर्ट में पूल पार्टी में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चले। कमला नगर के रहने वाले परिवार का आरोप है कि पूल में पार्टी कर रहे युवाओं ने महिलाओं के साथ अभद्रता की, इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। पूल में जिस तरफ उनका परिवार था उधर आने की कोशिश की। कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की।
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई
कमला नगर के रहने वाले परिवार ने 112 नंबर पर फोन किया, थाना न्यू आगरा पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। कमला नगर के रहने वाले परिवार ने दूसरे पक्ष पर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है, कार्रवाई ना होने से आक्रोश है।