नईदिल्लीक्स…अरविंद केजरीवाल की रिहाई फिलहाल टली। हाईकोर्ट ने जमानत पर रोक लगाई। ईडी की याचिका पर चल रही है सुनवाई।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल जमानत दे दी थी
दिल्ली के शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी।
ईडी ने हाईकोर्ट में कहा- जांच पर असर पड़ेगा
ईडी ने इसका विरोध करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट की वेकेशनल बेंच में याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि जांच महत्वपूर्ण पडाव पर है। केजरीवाल को रिहा करने से जांच पर असर पड़ेगा क्योंकि केजरीवाल सीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर हैं।
निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगाः हाईकोर्ट
इस पर हाईकोर्ट ने केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की उस दलील को ठुकरा दिया, जिसमें याचिका पर जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं है। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित है, निचली कोर्ट का आदेश प्रभावी नहीं होगा।