नईदिल्लीलीक्स…पीएम मोदी ने कश्मीर में बारिश के बीच डल झील के समीप एसकेआईसीसी में किया योग। सेल्फी ली। देखें तस्वीरें…



बारिश से डल झील पर खुले में योग हुआ मुश्किल

कश्मीर में आज तड़के बारिश की वजह से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रम बाधित हो गए। समारोह सुबह साढ़े छह बजे शुरू होना था लेकिन भारी बारिश की वजह से इसमें देरी हुई, जिससे खुले में योग करना मुश्किल हो गया।
शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजन
इस पर पीएम मोदी का योग डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग किया। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित किया।