झांसीलीक्स …बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ के मनोज ने किया टॉप, टॉप 20 की सूची, आगरा में परीक्षा में भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था रेलवे कर्मचारी। ( Manoj Kumar from Aligarh top, 20 toppers list)
बुंदेलखंड विवि, झांसी ने मंगलवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह के अनुसार, नौ जून को यूपी के 51 जिलों में बनाए गए 470 सेंटरों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 2.23 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इसमें से 1.93 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इन सभी छात्रों को रैंक आवंटित की गई हैं।
मनोज ने किया टॉप, 400 में से 344 अंक
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने टॉप किया है। उनके 400 में से 344.67 अंक आए हैं, उन्होंने कला वर्ग से बीएड प्रवेश परीक्षा दी थी।
टॉपर्स की सूची
मनोज कुमार, अलीगढ़
शिव मंगल, प्रयागराज
नजीर अहमद, वाराणसी
पवन कुमार चौरसिया, प्रतापगढ़
कुमार दीक्षा, अलीगढ़
अंजली राय, अलीगढ़
अनुराग प्रजापति, जौनपुर
आरती, मिर्जापुर
हर्षिता वाष्र्णेय, अलीगढ़
अवेश कुमार, अलीगढ़
आदित्य कुमार यादव, जौनपुर
तेजु सोनकर, आजमगढ़
हिमांशु त्रिपाठी, आजमगढ़
सबा अंजु, भदोही
मनीष कुमार, मिर्जापुर
अमन यादव, जौनपुर
प्रियांशु जायसवाल, जौनपुर
आदित्य गोस्वामी , जालौन
सुरेंद्र कुमार, अंबेडकरनगर