आगरालीक्स…डायनेमिक इन्विटेशनल शतरंज चैम्यिनशिप आदर्श के नाम, ओमायरा, रिद्धि, एकांश, सत्यम, जसमीत की चालों ने भी उलझाया, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में मेडल पाकर खिले चेहरे
आगरा में सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल कमला नगर में डायनेमिक इन्विटेशनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का मंगलवार को पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ । 07 चक्रों में खेली गई इस प्रतियोगिता में जिले के 65 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिनमें 10 अन्तर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कई राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी सम्मिलित हैं।
प्रतियोगिता को आदर्श सारस्वत ने 6 अंक बना कर जीता। दूसरे स्थान पर अश्विन त्यागी तथा तीसरे स्थान पर धैर्य रहे। श्लोक जैन, अरनव अग्रवाल, शौर्य, संकल्प, विनायक, वानिका तथा मन अग्रवाल ने भी प्रथम 10 खिलाड़ियों में अपना स्थान बनाते हुए पुरुस्कार पाया। वहीं सर्वश्रेष्ठ बालिका का पुरुस्कार कनक दुबे को मिला, इसी वर्ग में दूसरे स्थान पर आद्रिता मिश्रा तथा तीसरे स्थान पर सानवी शर्मा रहीं। अंडर 07 में पहले स्थान पर ओमायरा, दूसरे पर रेयांश तथा तीसरे पर रित्वी, अंडर 09 में पहले पर अद्विक, दूसरे पर दिव्यांश, तीसरे पर प्रनव, अंडर 11 में पहले पर रिद्धि, दूसरे पर शाश्वत तीसरे पर काव्या, अंडर 13 में पहले पर एकांश, दूसरे पर भक्ति, तीसरे पर ईशा, अंडर 15 में पहले पर सत्यम, दूसरे पर स्निग्धा, तीसरे पर एंजल, अंडर 17 में पहले पर जसमीत कौर, दूसरे पर निखिल रहे । इनके अतिरिक्त समृद्ध, सोहांग, हृदयांश, कृषव, चित्रांश, श्रीयन को सांत्वना पुरुस्कार मिला। पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि सेंट एंड्रयूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीएमडी डॉक्टर गिरधर शर्मा ने किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल तथा नकद धनराशि से पुरुस्कृत किया गया। निर्णायकों की भूमिका अशींद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, दीपक कश्यप व योगेश अग्रवाल ने निभाई ।