आगरालीक्स…आगरा की दिव्यांशी ने प्रयागराज में लहराया परचम, बैडमिंटन की स्टेट चैंपियनशिप का दोहरा खिताब अपने नाम किया
आगरा की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाडी दिव्यांशी गौतम ने प्रयागराज में परचम लहराया है। यहां के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई देवेद्र नाथ स्मारक द्वितीय यूपी राज्य जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोहरा खिताब अपने नाम किया।
उन्होंने अपने शानदार खेल के दम पर टूनामेंट के अंडर-19 बालिका एकल के फाइनल में सोमवार को रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही दिव्यांशी ने युगल स्पर्धा में नोएडा की रिद्धिमा के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर उनके कोच और साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है।