Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Agra doctors’ association IMA warns of strike#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra doctors’ association IMA warns of strike#agra

145

आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टरों की संस्था आईएमए ने दी हड़ताल की चेतावनी, आक्रोश, जानें क्या है मामला।
आगरा में आवास विकास परिषद ने आवासीय भवनों में संचालित हो रहे हॉस्पिटल और क्लीनिकों की सूची तैयार की है। पहले चरण में 14 हॉस्पिटलों को आवंटन निरस्त करने के लिए नोटिस दिया है। इससे चिकित्सकों में आक्रोश है। ( Agra doctors’ association IMA warns of strike)
हड़ताल की चेतावनी
हॉस्पिटल और क्लीनिक के लिए नोटिस मिलने के बाद मंगलवार को आईएमए, भवन तोता का ताल पर बैठक बुलाई गई।आइएमए, आगरा के अध्यक्ष डा मुकेश गोयल ने कहा कि एक भी हॉस्पिटल का आवं​टन निरस्त किया जाता है तो आईएमए काम बंद करने को मजबूर हो जाएगा। इसका जिम्मेदार शासन प्रशासन स्वयं होगा।
हॉस्पिटलों के खिलाफ कार्रवाई क्यों
पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओ पी यादव ने बताया कि जब हर प्रकार की कामर्शियल एक्टिविटी जिनमें बैंक, जिम,होटल,रेस्टोरेंट,कपड़ों की दुकानों से लेकर सभी व्यवसायिक कार्य मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवम रिहायशी इलाकों मै हो रहे हैं तो चिकित्सालयों से क्या दुश्मनी है। हाई कोर्ट के नवीनीकरण की प्रक्रिया के आदेश को सीएमओ आगरा इरादतन अवहेलना कर रहे हैं।अध्यक्ष निर्वाचित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा रिन्यूअल के नाम पर,कभी आवास विकास के नाम पर ,कभी बायोमेडिकल के नाम पर ,कभी सीईए के नाम पर ।चिकित्सक काम बंद करने के लिए मजबूर हो गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन ने कहा की नियम एक समान हों सभी व्यवसायिक गतिविधियां के लिए चिकित्सकों को अकेले परेशान नही किया जाना चाहिए।मनमानी करते बर्दाश्त नहीं होगी। कोषाध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल ने बताया की अगर ऐसा ही दमनकारी रवैया रहा परिषद का तो आईएमए के आंदोलन के साथ ,कोर्ट भी जाएंगे। सचिव डॉ. पंकज नगायच ने बताया की शुक्रवार को जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई जाएगी ,जिसमें एक संघर्ष कमेटी गठित की जाएगी।

इन्हें भेजा गया नोटिस
सेक्टर 3/भूखंड संख्या 33 पर संचालित डेंटल अस्प्ताल
सेक्टर 5 भूखंड संख्या 190/2 पर संचालित नर्मदा हॉस्पिटल
सेक्टर 5 भूखंड संख्या 180 पर संचालित उमंग हॉस्पिटल
सेक्टर 5 भूखंड संख्या 182 पर संचालित चिकित्सालय
सेक्टर 5 भूखंड संख्या 8 पर संचालित पंकज पैथोलॉजी
सेक्टर 4ए भूखंड संख्या 686 पर संचालित बंसल हॉस्पिटल
सेक्टर 4आर भूखंड संख्या 1007 पर संचालित सिंघल हॉस्पिटल
सेक्टर 4आर के भूखंड संख्या 1083 पर संचालित आई केयर हॉस्प्टिल
सेक्टर 6ए के भूखंड संख्या 11 पर संचालित नेत्र चिकित्सालय
सेक्टर 6डी भूखंड संख्या 947 पर संचालित अनूप दीक्षित हॉस्पिटल
सेक्टर 7 के भूखंड संख्या 124 पर संचालित जगदम्बा हॉस्पिटल
सेक्टर 8 के भूखंड संख्या 44 पर संचालित सर्वोदय हॉस्पिटल
सेक्टर 9 के भूखंड संख्या 171 पर संचालित मेडिसिटी हॉस्पिटल
सेक्टर 9 के भूखंड संख्या 344 पर संचालित आर्य मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!