आगरालीक्स… आगरा कॉलेज फिर गर्माया, प्रोक्टोरियल बोर्ड के रूम में कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप।
आगरा कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं, सोमवार को शाम की पाली में बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा चल रही थी। लिकि अश्वनी भारद्वाज डयूटी दे रहे थे। कॉलेज प्राचार्य के पद पर चल रहे विवाद के चलते दो गुट बन गए हैं, अश्वनी भारद्वाज वीडियो बनाया लगा, कर्मचारियों का कहना है कि प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला कॉलेज से कंप्यूटर सहित गोपनीय सामान बाहर भेज रहे हैं, अश्वनी भारद्वाज कंप्यूटर ले जाने वालों का वीडियो बना रहा था। प्राचार्य गुट के शिक्षकों को वीडियो बनाने का पता चला तो वे आ गए उन्होंने लिपिक को धमाया और प्राचार्य से नोटिस दिलवा दिया। मंगलवार को अश्वनी भारद्वाज को प्रोक्टोरियल बोर्ड ने बुलाया, आरोप है कि शिक्षक धमकाने लगे, इससे अश्वनी बेहोश होकर गिर गया। उसे एसएन में भर्ती कराया।
परीक्षा की सूचिता की भंग
इस मामले में प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला का कहना है कि वे शहर से बाहर हैं, लिपिक अश्वनी ने परीक्षा कक्ष का वीडियो बनाकर उसे ग्रुपों में भेज दिया। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई थी, कमेटी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।