आगरालीक्स…आगरा में बारिश के साथ सड़कें भी धंसना हुई शुरू. ताजा मामला इस धंसे ट्रक के फोटो में देखें…सबसे ज्यादा यहां की सड़कें खराब
आगरा की सड़कों का हाल कैसा है, ये किसी से छुपा नहीं है. आवास विकास हो या फिर दयालबाग, शास्त्रीपुरम हो या फिर बिचपुरी, शहर की सड़कें इतनी ज्यादा खराब स्थिति में हैं कि इन पर वाहनों का चलना काफी मुश्किलभरा होता है. अब बारिश का मौसम शुरू हो गया है तो शहर की सड़कों का धंसना भी शुरू हो गया है.

ऊपर दिया गया फोटो शहर की पॉश कॉलोनी कमला नगर का है. यहां दाऊजी स्वीट्स के सामने एक ट्रक का पहिया सड़क में धंस गया. इसके कारण जाम की स्थिति होने लगी. ऐसे में जेसीबी के जरिए इसको हटाने की कोशिश की गई. लेकिन ये कोई एक मामला नहीं है. दयालबाग में डीईआई से तपन की ओर जाने वाले मार्ग की हालत इतनी ज्यादा बदतर है कि यहां हर समय सड़क धंसती रहती है. आवास विकास के मुख्य मार्ग पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है जिसके कारण काफी एरिया में एक तरफ से सड़क को बंद कर दिया गया है.