आगरालीक्स..टी-20 विश्व कप जीतने के बाद के कुछ ऐसे पल जिन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया। रोहित और विराट की जय वीरू की जोड़ी, लीजेंड कोच राहुल द्रविड, मैच जीतने वाला कैच और बहुत कुछ। ( T-20 world cup 2024 winner team India: Unforgettable moment )
भारत को वर्ल्डकप की ट्राफी जीतने के लिए 13 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर टी 20 विश्वकप दूसरी बार जीतने की खुशी ने पूरी क्रिकेट टीम को भावुक कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली सहित पूरी टीम की आंख में खुशी के आंसू देख क्रिकेट प्रेमी भी भावुक हो गए।

पर्दे के पीछे के हीरो राहुल द्रविड़
लीजेंड राहुल द्रविड़ आखिरकार एक विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा होकर कोच के रूप में भारतीय टीम को विदा कहेंगे।
भारतीय टीम के खिलाड़ी ट्राफी हाथ मे लेकर घूम रहे थे। कोच राहुल द्रविड़ की ओर किसी का ध्यान नहीं था। ऐसे मे विराट कोहली उन्हें तलाश कर मंच पर लाए और अपने हाथों से उन्हें ट्राफी दी तो उन्होंने जिस अंदाज में खुशी का इजहार किया, जो पहले कभी नहीं देखा गया।
विराट ने जिस तरह से उनका ध्यान रखा, वह भी तारीफ के काबिल है।
देश को आप पर गर्व है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी है पीएम मोदी ने पौने 12 बजे रात को 1 मिनट 57 सेकेंड का वीडियो जारी करके पीएम मोदी ने कहा कि आपके शानदार प्रदर्शन पर देश को गर्व है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी।
वर्ल्डकप का हीरो बुमराह
वर्ल्डकप के असली हीरो जसप्रीत बुमराह रहे और प्लेयर आफ टूर्नामेंट रहे। विश्वकप के आठ मैच मे 4.7 की औसत से 15 विकेट लिए
विराट कोहली का टी-20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
विराट कोहली ने भारत के चैंपियन बनते ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
इस मैच में विराट कोहली ने 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और प्लेयर आफ द मैच बनने पर प्रेजेंटेशन में कोहली ने घोषणा कर दी है कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था
कोहली ने बताया कि वो अपने करियर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना चाहते थे और यह आखिरी मौका था जब वो भारत के लिए कोई टी20 मैच खेले।उन्होंने टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है।

खुशी के आंसू
टी-20 वर्ल्डकप चैंपियन बनते ही टीम इंडिया की आंखों मे खुशी के आंसू बह निकले।
रोहित शर्मा जीतते ही जमीन पर लेट गए। खिलाड़ियों के आंसू बह निकले।
कैच से वर्ल्डकप पकड़ा
हार्दिक पांडेय की गेंद पर सूर्य कुमार यादव ने डेविड मिलर का कैच नहीं वर्ल्डकप अपने हाथ में पकड़ लिया था, इसके साथ ही भारत की जीत तय हो गई।
वर्ल्डकप का हीरो बुमराह
टी-20 वर्ल्डकप के असली हीरो जसप्रीत बुमराह रहे और प्लेयर आफ टूर्नामेंट रहे। विश्वकप के आठ मैच मे 4.7 की औसत से 15 विकेट लिए।