आगरालीक्स…. आगरा में पहली बारिश में ही कमला नगर की मॉडल रोड धंस गई, नगर निगम ने 9.70 करोड़ रुपये की लागत से रोड बनवाई थी। जांच के आदेश। ( Agra News : Kamla Nagar Model road damage in first Monsoon rain in Agra)
आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में नगर निगम ने 9.70 करोड़ रुपये से मॉडल रोड बनवाई थी। इसमें सड़क को चौड़ी करने के साथ ही बिजली, पानी की पाइप लाइन डालने के लिए यूटिलिटी डक्ट बनाई गई। सौंदर्यीकरण के लिए लाइट लगाई गई। फुटपाथ और पार्किंग भी बनाई। मगर, मानसून की पहली बारिश में ही सड़क धंस गई, शनिवार रात को सड़क धंसने से ड्रक फंस गया, जहां सड़क धंसी है वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। छह फुट गहरा गडढा हो गया है।
जांच के आदेश
नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता का कहना है कि कमला नगर में मॉडल रोड कैसे धंस गई, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।