आगरालीक्स… आगरा में गर्मियों की छुट्टी के बाद आज से स्कूल खुल गए। जिस समय बच्चे सो रहे होते थे उस समय उन्हें स्कूल जाना पड़ा। मम्मी पापा का रुटीन भी बदल गया। ( School’s Reopen After Summer Vacation in Agra)
आगरा के अधिकांश कान्वेंट और मिशनरी स्कूल सोमवार से खुल गए। सुबह सुबह स्कूल बस, वैन और आटो से बच्चे स्कूल पहुंचे। अभिभावक भी बच्चों को स्कूल छोड़ने गए। गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने से सुबह सुबह चहल कदमी बढ़ गई।
दोस्तों से मिले, गपशप की
गर्मियों की छुट्टी के बाद खुले स्कूल में पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही। स्कूलों में पहुंचते ही छात्र छात्राएं अपने दोस्तों से मिले। छुट्टी में क्या क्या किया, इसे साझा किया। एक दो दिन में ठीक तरह से पढ़ाई शुरू होगी।