आगरालीक्स…आगरा में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी—प्रेमिका. दोनों की दर्दनाक मौत, देखने वालों की कांप गई रूह
आगरा में आज सुबह आगरा—जयपुर रेलवे ट्रैक पर प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. हादसे में दोनों के चीथड़े उड़ गए और दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
अछनेरा के गांव नागर के पास की घटना
घटना आज सुबह नौ बजे की है. गांव नागर के समीप आगरा-जयपुर रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रही ट्रेनप के आगे प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग दी. दोनों के शवों के परखच्चे उड़ गए. सुबह खेतों पर काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग नौ बजे जयपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने युवक और युवती ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. यह देख खेतों पर काम करने वाले ग्रामीणों की रूह कांप गई. मृतकों में युवक की उम्र 24 साल और युवती की उम्र 20 साल के लगभग है. सूचना पर अछनेरा और जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान आरपीएफ जवान भी मौके पर पहुंच गए. छानबीन के बाद पुलिस ने चिथड़ों में बंटे शवों को एकत्रित कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.