मथुरालीक्स.. बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब कतार लगाकर होंगे दर्शन। अधिकारियों ने सेवायतों संग की बैठक।
पुलिस प्रशासन हाथरस हादसे के बाद गंभीर
हाथरस के हादसे के बाद मथुरा पुलिस-प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। सबसे अधिक भीड़ वृंदावन के ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में उमड़ती है। इसके लिए मोहन बाग में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा समेत सेवायतों के साथ बैठक की।
कतारबद्ध श्रद्धालु आएंगे और सीधे निकल जाएंगे
एसएसपी ने कहा कि मंदिर में भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए कतार की जरूरत है। कतारबद्ध श्रद्धालु आएंगे और उसी तरह से निकल जाएंगे तो भीड़ का दबाव मंदिर में नहीं बनेगा।