मथुरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। हाथरस हादसे के बाद निर्णय। श्रद्धलुओं से नहीं आने की अपील।
श्रीराधा केलीकुंज आश्रम से जारी की गई सूचना

हाथरस में सत्संग में हुए हादसे के बाद साधु-संतों ने भीड़ वाले कार्यक्रमों को स्थगित करना शुरू कर दिया है। संत प्रेमानंद ने रात की पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया है।
देशभर के श्रद्धालुओं से पदयात्रा में न आने की अपील
संत प्रेमानंद के आश्रम श्रीराधा केलीकुंज द्वारा गुरुवार को सूचना जारी कर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को रात में संत प्रेमानंद के पदयात्रा में नहीं पहुंचने की अपील की है।
हाथरस सत्संग के मृतकों के प्रति संवेदना
सूचना में हाथरस सत्संग में हुए हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ ही रात्रिकालीन यात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।
संत प्रेमानंद कार से जाएंगे,फिर भी रास्ते में न आएं
अब संत प्रेमानंद कार से राधा के कुंज जाएंगे। इस दौरान रास्ते मे श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए न पहुंचने की भी अपील की गई।
रात ढाई बजे पदयात्रा करते थे संत प्रेमानंद महाराज
उल्लेखनीय है कि संत प्रेमानंद रात ढाई बजे छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् आवासीय अपार्टमेंट से पदयात्रा करते हुए रमणरेती स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचते थे। उनके दर्शन के लिए रात में ही रास्ते में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हो जाती थी।
धीरेंद्र शास्त्री ने भी आज का कार्यक्रम स्थगित किया
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र स्वामी ने आज चार जुलाई को अपने आश्रम में श्रद्धालुओ से आने से मना किया था।