मुंबईलीक्स…टी20 विश्व विजेता टीम के स्वागत को उमड़ी मुंबई. वीडियो में देखें विक्ट्री परेड
अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से खेले गए टी 20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम इंडिया के स्वागत के लिए आज पूरी मुंबई सड़कों पर उतर आई है. आज सुबह भारत पहुंची टीम इंडिया का स्वागत जोरदार तरीके से किया गया. पहले एयरपोर्ट और फिर होटल में खिलाड़ियों का केक काटकर स्वागत हुआ तो वहीं बाद में प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की.
आज शाम को मुंबई में भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया. खुली बस में सवार सभी भारतीय खिलाड़ियों, कोच राहुल द्रविड और सपोर्टिंग स्टाफ का ऐसा भव्य स्वागत किया गया है जो कि देखने लायक है. देखें वीडियो