नईदिल्ली आगरा लीक्स… हाथरस सत्संग भगदड़ के मुख्य आरोपी ने दिल्ली में सरेंडर किया. शुक्रवार रात को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर को एसआईटी को सौंप दिया। ( Main accused Sevadar DevPrakash Madukar surrender to SIT, UP)
हाथरस के सिकंदराराऊ में भोलेबाबा सत्संग के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की मौत् हो गई है. पुलिस ने छह सेवादारों को अरेस्ट कर लिया है और मुकदमा भी दर्ज किया है. भोलेबाबा का प्रमुख सेवादार देवप्रकाश मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है. यह पुलिस की पकड़ से दूर है. ऐसे में इस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है.
संविदा पर करता है नौकरी
एक लाख रुपये का इनामी सेवादार देवप्रकाश मधुकर एटा जिले के शीतलपुर ब्लॉक में पंचायती राज विभाग में संविदा पर नौकरी करता है. वह तकनीकी सहायक के पद पर है. इसे जानने वाले इसको इंजीनियर साहब कहकर बुलाते हैं. हाथरस हादसे के बाद देवप्रकाश मधुकर पूरे परिवार के साथ फरार है. पुलिस की कई टीमें इसकी तलाश को दबिश दे रही हैं.