आगरालीक्स …आगरा में आज 16 केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा, 6000 परीक्षार्थी होंगे शामिल। ( UPSC exam at 16 centers in Agra Today)
आगरा में रविवार को दो परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। पर्सनल असिस्टेट इन ईपीएफओ की परीक्षा छह केंद्रों पर होगी, इसमें 2217 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। इसके लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह केंद्र निरीक्षक तैनात किए गए हैं।
10 केंद्रों पर नर्सिंग आफिसर की परीक्षा
वहीं, ईएसआईसी में नर्सिंग आफिसर पद के लिए 10 केंद्रों पर परीक्षा होगी, इसमें 4081 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक आयोजित की जाएगी। चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।