आगरालीक्स…. चीन से मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर का पार्थिव शरीर 25 दिन बाद आगरा पहुंचा। उनका जहाज चीन में था, हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव आगरा लाने के प्रयास में जुटे थे, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने चीफ इंजीनियर के पार्थिव शरीर को आगरा लाने के लिए विदेश मंत्री से मुलाकात की थी। रविवार सुबह चीफ इंजीनियर अनिल कुमार का पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली पहुंचा, वहां से आगरा लाया गया। ( Merchant Navy Chief engineer dead body reaches Agra from China after 25 days)
चीन में 12 जुलाई को हुआ निधन
आगरा की चाणक्य पुरी, शाहगंज की रहने वाली शिक्षिका अंजुलता के पति 49 साल के अनिल कुमार मर्चेट नेवी में एमवीजीएच नाइटिंगेल कंपनी में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, उनका जहाज चीन के झेजियांग प्रांत के झोउशान शहर में था, 12 जून की रात को अनिल की तबीयत बिगड़ी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया लेकिन दोपहर में सीने में दर्द होने पर दोबारा भर्ती किया गया। कुछ देर बाद ही हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को अनिल की मौत की सूचना मिली, उन्होंने आगरा शव लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
सुबह पार्थिव शरीर पहुंचा आगरा
चीफ इंजीनियर अनिल कुमार का पार्थिव शीर शंघाई चीन से विमान से इस्तांबुल लाया गया वहां से छह जुलाई को विमान से दिल्ली के लिए भेजा गया, सुबह पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया।