आगरालीक्स… आगरा में तालाब में डूबे बच्चों का बाहर निकाला, चार की मौत। रेस्क्यू आपरेशन में एक महिला और पांच बच्चों को बचाया गया। ( Agra News : Five children & woman rescued from pond near Agra Yamuna Expressway in Agra)
यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली इंटरचेंज के पास तालाब है, बारिश के चलते तालाब में पानी भर गया है। रविवार सुबह अजय के तीन बच्चे सहित 10 बच्चे तालाब में नहाते समय डूब गए। बच्चों को डूबते हुए देख उनकी मां तालाब में बच्चों को बचाने के लिए कूद गई। तालाब में पानी अधिक होने से महिला भी डूब गए।
पांच बच्चे और एक महिला को बचाया
पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तालाब से बच्चों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्य आपरेशन चलाया। तालाब से पहले एक महिला को बाहर निकाला गया, इसके बाद पांच बच्चों को भी बाहर निकाला लिया गया लेकिन चार बच्चों का पता नहीं चला।
चार की मौत
पुलिस और गोताखोर तालाब में बच्चों की तलाश में जुटे रहे। तालाब से चार और बच्चों को बाहर निकाला गया, इन चारों की मौत हो गई, ये सभी बच्ची हैं, उम्र 10 साल से कम है।