आगरालीक्स…आगरा में सुबह धूप तो दोपहर में बारिश, शाम को उमस. कुछ यूं बदलता रहा आगरा का मौसम. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में आज मौसम के कई रूप देखने को मिले. सुबह के समय धूप खिली लेकिन दोपहर में काले घने बादल छाए और थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन झमाझम बारिश हुई, लेकिन शाम होने के बाद उमस ने फिर बेहाल कर दिया. बारिश के बाद फिर से धूप खिली.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार लगातार बन रहे हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/07/24) 34.8
Departure from Normal(oC) -4.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/07/24) 26.8
Departure from Normal(oC) -0.5