आगरालीक्स ….आगरा में पुलिस कर्मी के घर में घुसे चोर, कई घंटे अलमारी, बेड को खंगाला। ज्वैलरी और कैश चोरी। ( Agra Video News : Thieve enter in Police man house, Jewellery & Cash stolen)
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर आठ में मैनपुरी में तैनात पुलिस कर्मी राहुल यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका गांव बटेश्वर में हैं, 29 जून को परिजन गांव बटेश्वर गए थे, घर पर ताला लगा था। सोमवार को बटेश्वर से परिजन अपने घर पहुंचे।
गेट के टूटे हुए थे ताले, आराम से की चोरी
पुलिस कर्मी राहुल यादव के परिजन घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए, गेट का ताला टूट हुआ था, कुंदा भी टूटा था। अंदर घुसे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था, अलमारी और बेड में रखा सामान बाहर पड़ा था। जिस तरह से घर में सामान बिखरा हुआ था उसे लग रहा था कि चोरों ने कई घंटे तक घर में रखे सामान को खंगाला। लाखों रुपये की ज्वैलरी और कैश चोरी कर चोर ले गए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।