आगरालीक्स …आगरा के हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, अंदर का नजारा देख होश उड़ गए, हॉस्पिटल कराया बंद। ( Agra News : Health department raid in Sanskar Hospital, Bichpuri Agra)
आगरा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्कार हॉस्पिटल, बोदला बिचपुरी रोड, सिकंदरा में छापा मारा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, संस्कार हॉस्पिटल के संचालक बालकिशन को 27 जून को नोटिस दिया गया था, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिया। सोमवार को टीम ने हॉस्पिटल में छापा मारा।
हॉस्पिटल में चार मरीज भर्ती, कोई डाक्टर नहीं मिला
टीम ने हॉस्पिटल में छापा मारा। हॉस्पिटल में बने वार्ड में चार मरीज भर्ती थे लेकिन कोई डॉक्टर नहीं था। हॉस्पिटल संचालक से इलाज करने वाले डॉक्टरों के बारे में पूछा गया। डॉक्टर उपलब्ध ना होने पर मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
आशा ने भर्ती कराई गर्भवती
हॉस्पिटल में निशा पत्नी दीपक निवासी दौरैठा गेंदा लाल कालोनी भर्ती थी। टीम को तीमारदारों ने बताया कि आशा उसे लेकर आर्ठ थी और आपरेशन से डिलीवरी कराई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कार हॉस्पिटल को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है।