आगरालीक्स…आगरा में युवकों की कार पेड़ से टकराई. 21 साल के युवक की मौत. तीन दोस्त घायल….
आगरा में मंगलवार देर रात युवकों की कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में 21 साल के एक युवक की मौत हो गई है जबकि तीन युवक घायल हुए हैं. सभी लोग एक शादी समारोह में से शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सभी युवक एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले हैं.
हदसा खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव के पास आगरा—हाथरस हाइवे पर हुआ. खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खड़िया गांव में एक शादी समारोह था. इसमें शाामिल होने के लिए आगरा के एतमाद्दौला थाना क्षेत्र के युवक रोहित पुत्र सतीश, किशन पुत्र पूरन, बासू देव पुत्र पप्पू, शिवा पुत्र राधेश्याम गए हुए थे. रात को सभी कार में सवार होकर आगरा वापस घर लौट रहे थे. पोइया गांव के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. हादसे में रोहित की मौत हो गई जबकि अन्य सभी घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी.