आगरालीक्स …आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को। ( Agra News : Rashtriya Lok Adakat on 13th July 2024 in Agra)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर जनपद न्यायाधीश विवेक संगल के मार्गदर्शन में आगरा में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में आए हुए वादकारियो लाभ दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि आए हुए वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत लाभ अवश्य प्रदान करें जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जा सके। साथ ही यह भी समझाएं कि समझौते से किए हुए वाद के निस्तारण में किसी भी पक्ष की हर व जीत नहीं होती है। इसमें दोनों ही पक्ष की जीत होती है। इसमें दोनों ही पक्ष का निर्णय सर्वोपरि होता है।