आगरालीक्स… आगरा में छह दिन में 95 अनफिट वाहनों पर कार्रवाई, तीन लाख का जुर्माना वसूला। (Agra News : Rs 3 Lakh fine from 95 Unfit vehicle in Agra)
आगरा में आरटीओ प्रवर्तन की आठ टीमों ने आठ जुलाई से अभियान चलाया। आगरा और मथुरा में सबसे ज्यादा अनफिट वाहन दौड़ने पर कार्रवाई की गई।
आगरा में 507 स्कूल वाहनों की चेकिंग
आगरा में 1241 वाहन रजिस्टर्ड हैं, इसमें से 507 स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई, 461 वाहनों में कोई कमी नहीं मिली। 46 अनफिट मिले, इसी तरह से मथुरा में 25 अनफिट वाहन मिले। इस तरह 95 अनफिट वाहनों से तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।