आगरालीक्स…आगरा में कहासुनी होने पर भतीजे ने चाची को मारी गोली. हालत गंभीर
आगरा में आज रात को आपसी कहासुनी होने पर गुस्साए भतीजे ने अपनी चाची को गोली मार दी. गोली लगने के बाद चाची लहूलुहान होकर गिर पड़ी. हालत नाजुक होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना सैंया के टोडूपुर गांव की है. यहां एक परिवार में कई दिन से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था. आज दिन में आपस में कहासुनी हो गई. रात को फिर से विवाद होने लगा. कहासुनी मारपीट में बदल गई. गुस्से में भतीजे ने अपनी चाची पर गोली चला दी. और वहां से भाग गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.