Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Traffic system will change from 11 am on July 17 due to Muharram, route diversion continues…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Traffic system will change from 11 am on July 17 due to Muharram, route diversion continues…#agranews

254

आगरालीक्स…आगरा में 17 जुलाई को मोहर्रम. सुबह से निकलेंगे ताजिए. इसको लेकर 11 बजे से आगरा की बदल जाएगी यातायात व्यवस्था. इस रोड पर विशेष होगी नजर

मोहर्रम पर्व को लेकर आगरा कमिश्नरेट में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. 17 जुलाई को सुबह 11 बजे से शहर की यातयात व्यवस्था परिवर्तित की जाएगी. इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन जारी किया गया है.

ये होगा रूट डायवर्जन

  1. ढाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले कामर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए अपने गतव्य को जाएंगे।
  2. धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी ढाकरान की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन सेंट जॉन्स व हरीपर्वत होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  3. पालीवाल पार्क पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  4. सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवॉल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटर वर्क्स जीवनी मण्डी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य को जाएगे।
  5. वाटर वर्क्स कमला नगर की ओर से विजय नगर भगवान टाकीज को जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से अपने गंतव्य को जायेंगे।
  6. भगवान टाकीज से कमला नगर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज से अपने गंतव्य को जायेंगे।
  7. सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
  8. एत्माददोला तिराहा से नया पुल (अम्बेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित रहेगा।) उक्त वाहन रामबाग, वाटर वर्क्स, जीवनी मण्डी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  9. यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी वाटर वर्क्स रामबाग होकर एत्माद्दौला को जायेंगे।
  10. दो पहिया चार पहिया वाहन यमुना किनारे स्टैची पुल से होकर एत्माद्दौला की ओर जा सक
    है।
  11. लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मंदिया कटरा करकुंज आवास विका होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  12. बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पम्प करकुंज होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
  13. रुई की मण्डी भोगीपुरा सीओडी चौराहो से ऑटो /ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  14. तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  15. सेन्ट जॉन्स से लोहामण्डी एवं बोदला व कोठी मीनाबाजार की ओर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  16. सदर भट्टी से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मण्डी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  17. बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। यह सभी ऑटो / ई-रिक्शा ऑलिया रोड़, छीपीटोला, रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  18. अबू लाला दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड़ पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

कर्बला में दफन होंगे सबसे अधिक ताजिए, यहां जाने के लिए ये होंगे नियम
ताजियों को कर्बला ले जाने का समय निर्धारित नहीं होता है एवं शहर के हर मौहल्ले में ताजिया निकलते हैं। अतः सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस फोर्स रूट डायवर्जन कर तथा बैरियर आदि लगाकर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जायेगी। मुगल पुलिया के पास स्थित कर्बला में सबसे अधिक ताजिये दफन होते हैं, जो एनएच-19 के पास है। यह ताजिये सुल्तानगंज पुलिया के नीचे से मुगल पुलिया पार कर कर्बला को जायेंगे तथा कोई भी ताजिया एनएच-19 को क्रॉस नहीं करेगा, थाना प्रभारी न्यू आगरा/कमलानगर पुलिस एवं यातायात पुलिस के समन्वय से इस स्थान पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जायेगा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!