आगरालीक्स… आगरा में शिक्षकों का आनलाइन हाजिरी का विरोध तेज होता जा रहा है। आज शिक्षक पैदल मार्च निकालेंगे, बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जाएंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। ( Teachers protest against online attendance, March today in Agra)
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक आनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार का रुख नरम नहीं है, ऐसे में सोमवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च का आहवाहन किया है।
बीएसए कार्यालय से निकाला जाएगा पैदल मार्च
शिक्षकों से दोपहर तीन बजे बीएसए कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है, यहां से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।