Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Budget of Rs 1697 crore passed in Agra Nagar Nigam…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Budget of Rs 1697 crore passed in Agra Nagar Nigam…#agranews

300

आगरालीक्स…इस खबर पर ध्यान दो…आगरा नगर निगम में 1697 करोड़ का बजट हुआ पास. पार्षदों का मानदेय 1500 से 15000 करने करने की मांग. जानें क्या—क्या हुए प्रस्ताव पास

नगर निगम सभागार में आयोजित नगर निगम के छठवें अधिवेशन में वर्ष 2024-25 के लिए 1697 करोड़ रुपए का बजट अनुमोदित किया गया। सदन की अध्यक्षता महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने की। सभी पार्षदों द्वारा निगम की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान नगर निगम सदन के चतुर्थ और पंचम अधिवेशन के कार्यवृत की भी पुष्टि की गयी। कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित गृहकर में पूर्व में दी गयी दस प्रतिशत की छूट की समय सीमा सितंबर माह तक करने के प्रस्ताव के अलावा कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित उत्तर प्रदेश नगर निगम के अधिनियम 1959 की धारा 140 के अंतर्गत रिक्शा,तांगा, बैलगाड़ी प्राइवेट वाहन आदि पर लाइसेंस शुल्क की दरों पर विचार करने और नगर निगम के वर्ष 2024-25 मूल बजट के आय व्यय पर चर्चा करने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया।

पार्षदों ने की ये मांग
सदन में कई पार्षदों ने सदन से पन्द्रह के स्थान पर पचास -पचास स्ट्रीट लाइट देने की मांग की तो वहीं पार्षदों को मिलने वाले मानदेय 1500 से बढ़ाकर पन्द्रह हजार करने की मांग रखी जिस पर सदन अध्यक्ष महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने विचार करने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने टोरंट पावर पर चले आ रहे बकाये वसूली के अलावा नगर निगम के आवासों और दुकानों के बारे बताया कि जिन लोगों को ये आवंटित हुए थे उनमें से कई ने उनके अंदर किरायेदारों को बसा दिया है और मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जबकि निगम को इससे कोई लाभ नहीं हो रहा है।

निगम की आय बढ़ाने के लिए ये मुद्दे उठाए
उनका कहना था कि जो लोग डमी किरायेदार के रुप में रह रहे हैं उन्हीं को 25 प्रतिशत सर्किल रेट लेकर किरायेदार बना दिया जाए। जिन भवनों के 99 वर्ष के पट्टे हैं उनको रिन्यू करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। इस पर अध्यक्ष ने नगर आयुक्त से कहा कि ऐसे लोगों का चौबीस घंटे के अंदर डाटा निकालकर कार्ययोजना बनाकर निगम की आय बढ़ाने के उपाय किये जाएं। इसके अलावा सदस्यों ने स्लाटर हाउस , घरों की छतों पर लग रहे टॉवर,घरों में चलने वाले मैरिज होम का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि इनमें से कई पर टैक्स लगाकर निगम अपनी आय में बढोत्तरी कर सकता है। पॉलीथिन अभियान पर सवाल उठाये जाने पर सभापति ने कहा कि छोटे दुकानदारों के बजाय पॉलीथिन का उत्पादन करने वालों पर शिकंजा कसा जाए।

अधिवेशन के दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, जलकल महाप्रबंधक अरुणेन्द्र राजपूत के अलावा निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। सदन का संचालन अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!