आगरालीक्स…जम्मू—कश्मीर के पुंछ जिले में बड़ा हादसा. आर्मी जवानों को ले जा रही वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी. 5 की मौत, कई घायल
जम्मू—कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम को आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई. वैन में 18 सैन्य जवान सवार थे, इनमें से पांच की मौत हो गई तो वहीं 10 घायल हैं. 4 की हालत गंभीर बताई गई है और तीन जवान लापता हैं. बताया जाता है कि सभी जवान शाम को लाइन आफ कंट्रोल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई. सभी जवान 11 मराठा रेजीमेंट के बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद सेना की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया गया है. घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.